बड़ी खबर

स्विमिंग पूल में महिला सिपाही के साथ अश्लीलता का वीडियो वायरल, डीएसपी गिरफ्तार


‍ Bharat varta desk:
स्विमिंग पूल में महिला सिपाही के साथ अश्लील हरकतें करते एक डीएसपी का ‌वीडियो वायरल हुआ है। उस समय वहां एक छोटा बच्चा भी था। महिला पुलिस के पति की शिकायत के बाद बीएसपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर दूसरी और डीएसपी का कहना है कि उसे इस केस में झूठा फंसाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने रिजॉर्ट पर छापा मारा था। वहां डीएसपी और महिला कॉन्स्टेबल एक साथ ठहरे हुए थे. महिला कॉन्स्टेबल के साथ एक बच्चा भी था। इसी वजह से उसको गिरफ्तार नहीं किया गया।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर में पदस्थापित हीरालाल सैनी को उदयपुर स्थित रिजॉर्ट से गिरफ्तार किया गया है। यह घटना राजस्थान की है। इस मामले में नागौर चितवा के थाना प्रभारी को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है क्योंकि वीडियो वायरल होने के बाद महिला सिपाही के पति थाना में केस दर्ज कराने गए तो थाना प्रभारी ने दर्ज नहीं किया क्योंकि मामला डीएसपी का था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

16 hours ago

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

6 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

6 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

1 week ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

1 week ago