
Bharat varta: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बंदा गुप्ता ने निर्दलीय विधायक सरयू राय पर केस कर दिया है। जमशेदपुर सीजेएम के न्यायालय में उन्होंने विधायक के खिलाफ मानहानि का नालिसी मुकदमा दायर किया है। इसके पहले विधायक ने मंत्री और उनके स्वास्थ्य महकमे में कोरोना प्रोत्साहन राशि में घोटाले का मामला उजागर किया था। सरयू राय का दावा है कि मंत्री ने गलत ढंग से स्वास्थ्य विभाग के लोगों को प्रोत्साहन राशि बांटने का काम किया और खुद भी लेने की कोशिश की। विधायक ने मंत्री पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री को कई पत्र लिखा है।
घोटाले में फंसने के बाद मंत्री ने सरयू राय पर गंदी राजनीति का आरोप लगाते हुए जमशेदपुर अदालत में मानहानि के तहत IPC की धारा 499 और 500 के तहत आपराधिक मुकदमा दायर कर दिया है जिसमें कहा गया है कि विधायक ने तथ्यहीन आरोप लगाकर, भ्रामक प्रचार कर स्वास्थ्य मंत्री छवि को धूमिल करने की कोशिश की है।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More