स्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री का टीका उत्सव मनाने से इनकार, केंद्र से टीका भेजने की मांग


रांची, भारत वार्ता संवाददाता
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य में टीका उत्सव मनाने से इंकार कर दिया है उन्होंने कहा है कि हम अपने प्रधानमंत्री का आदर करते है लेकिन इसके बाद भी हम उनकी राज्य टीका उत्सव की बात नहीं मानेंगे. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना की वजह से एक-एक परिवार के चार-पांच लोगों की मौत हो चुकी है. जिस वजह से राज्य के लोग अब अभी भी शोक में है. उन्होंने कहा है कि राज्य में कोरोना वैक्सीन की कमी है. इस समय राज्य के पास 9 लाख वैक्सीन के ही डोज है. रविवार को फोन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से बात कर कोरोना के इलाज वाली दवा उपलब्ध कराने का आग्रह किया. स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में चल रहे वैक्सीन के बारे में जानकारी दी और उपलब्धता की कमी की बात कही.
उन्होंने बताया कि राज्य में टोसिलिजुमाब और रेमडेसिविर समेत अन्य कोरोना इलाज के दवाओं और इंजेक्शन की भारी कमी है जिससे कोरोना मरीजों के इलाज में दिक्कत आ रही है. इस पर डॉ हर्षवर्धन ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

6 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

7 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

7 days ago