
नई दिल्ली: तिलकामांझी का स्मारक देश में भी बनेगा और वहां भी बनेगा, जहां ( बिहार के भागलपुर में)उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत से लड़ते हुए शहादत दी। इसके बारे में सरकार से बातचीत की जाएगी और उसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। यह बात आज गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली में अंग मदद फाउंडेशन और स्पेशल कवरेज न्यूज़ की ओर से आयोजित तिलकामांझी राष्ट्रीय सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने अपने उद्घाटन भाषण के दौरान कहीं। उन्होंने इस मौके पर सभी से आग्रह किया कि वे तिलकामांझी जैसे शहीदों को न सिर्फ याद करें बल्कि अपने परिवार और मित्रों के बीच भी उनकी शहादत की चर्चा करें। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गांधी शांति प्रतिष्ठान की पूर्व अध्यक्ष राधा भट्ट ने तिलका मांझी और शुभकरण चूड़ीवाला के योगदान को याद करते हुए कहा कि यह देश तब बचेगा जब ऐसे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग तपस्या को न सिर्फ याद किया जाएगा बल्कि उसे अपने आचरण में ढालना होगा। समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार सविता चड्ढा ने की।
स्वागत भाषण स्पेशल कवरेज न्यूज़ के संपादक शिव कुमार मिश्रा ने किया। अंग मदद फाउंडेशन की सचिव वंदना झा, वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत और अंग मदद फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी अस्तित्व झा,अधिवक्ता मनीष कुमार गुप्ता ने भी विचार रखे। इस मौके पर 30 लोगों को सम्मानित किया गया।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More