
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 जागरूकता अभियान के तहत नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर और बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने अशोक राज पथ स्थित आईएएस अकादमी में अभियान चलाया जिसमें प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ शिवनारायण, शिक्षाविद अरुण कुमार तथा संस्थान के विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्वच्छता सर्वेक्षण में भागीदारी को लेकर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने नए-नए स्लोगन लिखे और स्वच्छता के प्रति अपना संकल्प दोहराया। सुनिधि सुमन ने स्लोगन लिखा- इंदौर रहा है नंबर वन, अब पटना की बारी/यही है हमारा दायित्व यही है हमारी जिम्मेदारी। कामरान अहमद ने नारा दिया- स्वच्छता का विजन, पटना का मिशन। कुणाल प्रताप ने जहां साफ वहां आप नारा लिखा तो विक्की आनंद ने स्वच्छता का कर्म अपनाओ/ इसे अपना धर्म बनाओ स्लोगन लिखकर पुरस्कार पाया। प्रतियोगिता में रवि कुमार, स्मृति कुमारी, निधि राज, हेमंत कुमार, फिरोज आलम, शोएब अख्तर, विवेक कुमार सिंह, अनंत कुमार विकास कुमार विक्रम सौरभ कुमार पांडे रश्मि कुमारी और अखिलेश ने भी भाग लिया और स्लोगन लिखे। लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छता के गीत सुनाए और सबसे अपील किया कि वे स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में भाग लेकर पटना को नंबर वन बनाने में सहयोग करें।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More