Categories: Uncategorised

स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान : स्वयं साफ रहेंगे, अपने शहर को साफ रखेंगे – सुधा वर्गीज

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्राण्ड एम्बेसडर डाॅ. नीतू कुमारी नवगीत द्वारा कर्पूरी भवन परिसर में स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में भागीदारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया जिसमें लब्ध प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री सुधा वर्गीज ने कहा कि हमें स्वयं साथ रहना है और अपने शहर को भी साफ रखना है। साफ-सफाई सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पटना नगर निगम मेरा शहर मेरी जवाबदेही कार्यक्रम चला रहा है जिसकी तारीफ होनी चाहिए। कार्यक्रम में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार की उप महानिदेशक एन. संगीता ने कहा कि हमें अपने देश को स्वच्छ और सुन्दर बनाना है। साफ-सफाई की श्रृंखला में पर्यावरण संरक्षण भी आवश्यक है। वर्षा के मौसम में हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। पेड़ों से ही प्रकृति की रक्षा होगी। प्रकृति की रक्षा से ही हमारी रक्षा होगी। हमें अपने आस-पास जलाशयों को भी प्रदूषण से बचाकर रखना है और नदियों को भी साफ-सुथरा रखना है। जल है तो जीवन है। जल है तो हरियाली है और हरियाली से ही खुशहाली सुनिश्चित की जा सकती है।
लोक गायिका डाॅ. नीतू कुमारी नवगीत ने गायन के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया और सभी से स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में भाग लेने की अपील की। डाॅ॰ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि स्वच्छता जिन्दगी जीने का एक विशिष्ट नजरिया है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने कहा था यदि स्वच्छता और स्वतंत्रता में से एक को चुनने को कहा जाए तो वह स्वच्छता को ही चुनना पसंद करेंगे क्योंकि स्वच्छता स्वतंत्रता से अधिक आवश्यक है। स्वच्छता के लिए बापू के जन्मदिन पर राष्ट्रव्यापी श्रमदान अभियान प्रारंभ हुआ। समस्त देशवासियों को प्रत्येक वर्ष सौ घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करने की अपील भी की गई है जिसका राष्ट्रव्यापी असर देखा गया है। स्वच्छता और स्वच्छता कर्मियों को सही सम्मान दिलाना जरूरी है। स्वच्छता के आधार पर विभिन्न शहरों की रैकिंग स्वच्छ भारत अभियान का ही एक हिस्सा है। कार्यक्रम में तपन कुमार, निशांत कुमार, माधुरी, संगीता, रंजु, आशा, प्रिया कपूर, रंजु, आशा, मनोज कुमार गुप्ता, सूरज कुमार, अर्जुन कुमार गुप्ता एवं परिमल आदि ने भी हिस्सा लिया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

4 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

4 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago