
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत और सुप्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने पूर्वी गांधी मैदान स्थित खादी मॉल परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। लोगों से बातचीत करते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता को हमें अपनी आदत बनानी चाहिए। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए इधर-उधर कचड़ा फेंकने और थुकने की आदत से बाज आनी चाहिए। गुटका हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। गुटका खाने के बाद जब हम इधर उधर पीक फेंकते हैं तो वह शहर के लिए हानिकारक हो जाता है। हमें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए और अपने शहर की सुंदरता का भी। गुटका ना खाएं, यह सभी के हित में है। लोक गायिका और पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि स्वच्छता में देवत्व का वास होता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमें स्वदेशी और स्वच्छता का मंत्र दिया। खादी वस्त्रों के माध्यम से उन्होंने स्वदेशी का प्रचार किया जबकि श्रमदान करके उन्होंने स्वच्छता को महत्व दिया। हम सबको अपना एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाना है। सब लोग मिलकर सहयोग करेंगे और स्वच्छता के लिए काम करेंगे तभी शहर स्वच्छ और सुंदर बनेगा। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता जागरूकता अलख गीत सबसे बड़ा है कहना साफ रहना उत्तम दवा है सफाई बापू का कहना गाकर सुनाया। स्वच्छता जागरूकता अभियान में रमेश ठाकुर, आलोक कुमार डब्लू, सुजीत कुमार सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More