स्वच्छता के लिए काम करें नए उद्यमी : नगर आयुक्त अनिमेष पराशर

  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2023

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम तथा बी-हब स्टार्टअप कॉमन फैसिलिटी सेंटर के तत्वावधान में स्वच्छता एवं स्टार्टअप विषय पर कार्यशाला सह सांस्कृतिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें पटना नगर निगम के निगम आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि कचरा निष्पादन के क्षेत्र में नई तकनीक एवं नवाचारों की अपार संभावनाएं हैं। नए स्टार्टअप इस क्षेत्र में काम करके अपनी उपलब्धि का दायरा बढ़ा सकते हैं। चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना के निदेशक डॉ राणा सिंह ने पटना नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों और ब्रांड एंबेसडर नीतू कुमारी नवगीत द्वारा स्वच्छता जागरूकता की कोशिशों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत बेकार नहीं जाती है। स्वच्छता सबको पसंद है और स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने का स्कोप भी बहुत ज्यादा है। नए उद्यमी इस क्षेत्र में बहुत बेहतरीन काम कर सकते हैं। पटना नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि सब के सहयोग से ही स्वच्छता के अस्तर में सुधार हुआ है। अलग-अलग किस्म के कचरे को ओरिजिनेटिंग स्थान पर ही यदि अलग अलग कर दिया जाए तो कचरा निष्पादन आसान हो जाएगा। उन्होंने सभी से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भाग लेने की अपील की ताकि पटना की रैंकिंग को बेहतर बनाने में मदद मिल सके। बी-हब में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सृष्टि कुमारी, जितेश कुमार, सतीश कुमार, रवि रंजन कुमार, शाहिद हबीब, डॉक्टर शंकर गुप्ता, शहनाज, नितिन कुमार, कन्हैया कुमार,हर्ष किशोर,दुर्गेश कुमार तिवारी,अभिमन्यु,रश्मि कुमारी, विपिन कुमार आर्य, गोविंद चौधरी, तौसीफ अहमद, रजनीश कुमार, माया वर्मा, शिवानी, रिचा सिंह, ऋषभ, रामानंद ठाकुर, आलोक कुमार, हर्ष राज चौहान, अभिषेक शाही, स्वाति कुमारी, कुमार सचिन, अजय कुमार, अविनाश कुमार, विकास पंजियत एवं कुमार विक्रांत आदि मौजूद रहे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 weeks ago