Bharat varta desk:
झारखंड के साहिबगंज जिले में 1000 करोड़ रुपए के अवैध पत्थर खनन केस में ED के गवाह और साहिबगंज के रहने वाले विजय हांसदा की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित निम्बू पहाड़ समेत अन्य इलाकों में हुए अवैध खनन की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि इस मामले की जांच सीबीआई करे। इसके पहले विजय हंसदा ने इस मामले में केस कराया था किनिम्बू पहाड़ में अवैध खनन को उसने रोकने की कोशिश की तो उसके साथ गलत किया गया। 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा जेल में बंद है। अवैध खनन में हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले की ईडी जांच कर रही है।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More