
पटना : बिहार विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष के बीच उभरे विवाद के बाद राज्य की राजनीति गर्म हो गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष दोनों सदन नहीं पहुंचे। एकतरफ विधानसभा अध्यक्ष की नाराजगी की चर्चा जोरों पर है वहीं यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री भी नाराजगी जताने के लिए ही सदन नहीं पहुंचे। सोमवार की शाम मुख्यमंत्री ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री राज्यपाल के पास विधानसभा अध्यक्ष की शिकायत लेकर गए थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष के बीच उभरे विवाद के बाद मंगलवार की शाम एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी मौजूद है। कहा जा रहा कि भाजपा के नेता मुख्यमंत्री को मनाने पहुंचे हैं। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को दिल्ली बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार वे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर अपनी बात रखेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के साथ बिहार भाजपा के संगठन मंत्री नागेन्द्र नाथ भी दिल्ली गए हैं।
दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की मुलाकात भी हुई है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More