बड़ी खबर

स्कूल शिक्षक के पास सोने की ईंटें और एक करोड़ नगद, बैंक लॉकर देख इनकम टैक्स भी हैरान


Bharat varta desk:
सरकारी शिक्षक के पास से एक करोड़ रुपये कैश और सोने की ईटें बरामद हुई। इनकम टैक्स की छापेमारी में शिक्षक के लॉकर में इतने रुपए और सोने की दो ईटें देख कर इनकम टैक्स की दंग रह गई। यह मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नालंदा जिले का है।नालंदा जिले के थरथरी प्रखंड के एक सरकारी हाइस्कूल के शिक्षक नीरज कुमार की संपत्ति हैरान करने वाली है। इनकम टैक्स विभाग उनके सभी खातों की छानबीन कर रहा है। उनके पास से करीब 2 किलो सोना जब किया गया है। उनका बैंक लॉकर पटना के बहादुरपुर इलाके के एसबीआई बैंक में है।शिक्षक नीरज कुमार अमहारा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राकेश कुमार सिंह के साढ़ू के लड़के हैं। लेकिन ये सभी रुपये और सोना अमहारा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के ही है, इसका सबूत शिक्षक नीरज कुमार नहीं दे पाए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

6 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago