बड़ी खबर

स्कूल बंद करने का फर्जी आदेश वायरल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा- वायरल पत्र फर्जी है

पटना: कोरोना के बढ़ते केसों के साथ ही देश के कई राज्यों में पाबंदियों के दिन भी लौटने लगे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं। लोगों के बीच फिर से लॉकडाउन लगाए जाने की अफवाह तेजी से फैल रही है। इस बीच एक फर्जी पत्र भी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बिहार में राज्यों में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 15 अप्रैल बंद करने का आदेश दिया गया है। वायरल पत्र में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह की ओर से यह आदेश जारी किया है। इस वायरल पत्र की सच्चाई क्या है, इसको लेकर जब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल पत्र फर्जी है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि यह पत्र सही होता तो विभाग से निकलता। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक से भी बात हुई है। उन्होंने बताया है कि पत्र पूरी तरह से फर्जी है। किसी ने शरारत करते हुए इसको बनाकर वायरल किया है, इसमें कोई तथ्य नहीं है। परियोजना निदेशक को साइबर सेल में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

Anupam

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago