ब्रेकिंग न्यूज़

स्किल ट्रेनिंग सेंटर को री-ओपनिंग करे सरकार, ग्रामीण विकास मंत्री से मिला एसोसिएशन का शिष्टमंडल

रांची संवाददाता। झारखंड स्किल डेवेलपमेंट पार्टनर एसोसिएशन के सदस्यों ने स्किल ट्रेनिंग सेंटर को री-ओपनिंग कराने की मांग को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि झारखंड में स्किल डेवलपमेंट सेंटर 300 से भी ज्यादा है ओर राजधानी रांची में 35-40 सेंटर्स मौजूद है। जो कोरोना महामारी के वजह से बंद पड़े हैं। झारखंड में सीधे तौर पर स्किल सेंटर में 5000 कर्मी है और 20000 करीब ट्रेनी की प्रशिक्षण एवं रोजगार अधर में है। इतने दिनों से लॉकडाउन रहने की वजह से सभी कर्मचारियों की रोजी रोटी छीन गई है। इन सारी बातों को मंत्री आलमगीर आलम को झारखंड स्किल डेवेलपमेंट पार्टनर एसोसिएशन के द्वारा अवगत कराया गया।
सोसाइटी के सदस्यों ने मांग किया कि जिस तरह देश के लगभग सभी राज्यों में कौशल विकास का कार्यक्रम चालू किया गया है उसी तरह झारखंड में भी सरकार के गाइडलाइन के अनुरूप सेंटर को चालू किया जाए। ताकि राज्य की रोजगार परक कौशल विकास का काम चलता रहे। इस पर मंत्री ने आश्वाशन दिया कि एक हफ्ते के अंदर निर्णय लिया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रोफेशनल अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ,झारखंड स्कील डेवलोपमेन्ट पार्टनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अदिति सिन्हा, पीयूष किशोर गेरा, संजय कुमार, निरंजन कुमार सिंह, शौर्य वैभव, पूर्णिमा, कुमारी इंद्रावती, विजय कुशवाहा, रजनीकांत शर्मा, विनय कुमार, आशीष धार, अभिषेक मौजूद थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

16 hours ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

16 hours ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

1 week ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

1 week ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago