
मुज्जफरपुर संवादाता, मृणाल मयंक।
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में स्नातक पार्ट थ्री की छह दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 11 दिसंबर को होगी। परीक्षा विभाग ने स्नातक के दो विषयों की परीक्षा की तारीख बदली है। छह के अलावे 10 दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 12 दिसंबर को होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार ने इसकी अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी। उन्होंने बताया कि बाकी परीक्षायें पहले की तरह होंगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा के कारण परीक्षा की तारीख बदली गयी है। पार्ट थ्री के अलावे वोकेशनल कोर्स की परीक्षा की भी तारीख बदली है। फूड साइंस की सात दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 10 दिसंबर को होगी। बीलिस की पांच दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 12 दिसंबर को होगी।
पूर्वी और पश्चिम चंपारण जिले का केंद्र बदला
परीक्षा विभाग ने बीसीए और बीबीए के छात्रों के परीक्षा केंद्र भी बदल दिया है। इन छात्रों का केंद्र पहले मुजफ्फरपुर का एमपी सिन्हा साइंस कॉलेज था जो अब पूर्वी चंपारण के एसपी सिंह कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन में होगा। दोनों जिलों के छात्रों ने वोकेशनल की परीक्षा केंद्र अपने ही जिले में करने की मांग की थी। इस बारे में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुलपति से भी मांग की थी।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More