
Bharat varta desk: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह एकजुटता संसद में ही नहीं बल्कि बाहर भी होनी चाहिए। बैठक में कांग्रेस के अलावा 19 विपक्षी दल शामिल हुए। इसमें बसपा और सपा के नेता नहीं पहुंचे जबकि आम आदमी पार्टी को बैठक में निमंत्रण नहीं दिया गया था। इस मौके पर सोनिया गांधी ने कहा कि विपक्षी एकता के कारण संसद में सरकार को ओबीसी बिल में संशोधन करना पड़ा जबकि सरकार के अड़ियल रवैया के कारण संसद का मानसून सत्र चल नहीं पाया। यह पहला मौका है जब सोनिया ने लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुटता के लिए सीधी पहल शुरू की है। उन्होंने कहा कि एकजुटता का लक्ष्य वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव होना चाहिए।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More