
Bharat varta desk: कांग्रेस के ‘जी-21’ समूह के नेताओं ने गांधी परिवार पर दबाव बढ़ा दिया है। इस समूह के नेताओं ने 2 दिन पहले नेतृत्व परिवर्तन की मांग की थी। आज इस समूह के एक प्रमुख सदस्य गुलाम नबी आजाद ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और ‘जी-21’ समूह के नेताओं की सामूहिक भावना से उन्हें अवगत कराया। इस मुलाकात के बाद गुलाम नबी आजाद ने पत्रकारों को बताया कि सोनिया जी के साथ उनकी चर्चा इस बात पर हुई कि किस तरह सारा विपक्ष एकजुट होकर संप्रदायिक शक्तियों को रोकने का काम करें। यह मुलाकात सोनिया के आवास पर हुई। इसके पहले गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह से जाकर उनके घर पर मिले। गुलाम नबी आजाद के पहले इस समूह के एक दूसरे नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कल राहुल गांधी से मुलाकात की थी और पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस की स्थिति पर चर्चा की थी।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More