
लखनऊ ब्यूरो : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने 10 नगर निगमों के लिए अपने मेयर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें आगरा, लखनऊ, सहारनपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मथुरा-वृंदावन, फिरोजाबाद और झांसी नगर निगमों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। भाजपा ने लखनऊ में बड़े नामों को किनारे सुषमा खर्कवाल को टिकट दिया है। सुषमा खर्कवाल पहाड़ी ब्राम्हण हैं। प्रयागराज में भी भाजपा ने मंत्री नंदी की पत्नी का टिकट काट दिया है।
इन्हें बनाया उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी महानगर से अशोक तिवारी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर से मंगलेश श्रीवास्तव को टिकट दिया गया है। प्रयागराज से उमेश केसरवानी को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। बड़ी बात यह है कि भाजपा ने सामान्य सीट होने के बावजूद मौजूदा मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी का टिकट काट दिया है। अभिलाषा यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी हैं।
मुरादाबाद नगर निगम के मौजूदा मेयर विनोद अग्रवाल पर भाजपा ने एकबार फिर दांव लगाया है। विनोद अग्रवाल की दिवंगत पत्नी भी मेयर रही थीं। फ़िरोज़ाबाद से कामिनी राठौर, आगरा से हेमलता दिवाकर, राजधानी लखनऊ से सुषमा खरकवाल, सहारनपुर से अजय कुमार, मथुरा-वृंदावन से विनोद अग्रवाल को टिकट दिया गया है। विनोद अग्रवाल भाजपा के महानगर अध्यक्ष हैं। झांसी नगर निगम के लिए बिहारी लाल आर्य को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More