
पटना। बिहार का अगला उप-मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सुशील मोदी की जगह कोई दूसरा चेहरा इस पद पर बैठाया जा सकता है इस तरह की अटकलें लगाई जा रही है। इस तरह की चर्चाओं ने हर किसी को कन्फ्यूजन में डाल दिया है। लेकिन भाजपा के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि सुशील कुमार मोदी ही अगले उपमुख्यमंत्री होंगे। यानी नीकु (नीतीश कुमार) और सुमो (सुशील मोदी) की जोड़ी ही बिहार का शासन चलाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट संदेश दे चुके हैं कि बिहार में नीतीश कुमार ही एनडीए का नेतृत्व करेंगे।
उप मुख्यमंत्री के लिए भाजपा के कई नेताओं के नाम की चर्चा भी शुरू हो गई है। भाजपा के लोग इसके लिए कई नाम भी उछल रहे हैं। भाजपा के भीतर का मोदी विरोधी खेमा बदलाव चाह रहा है। सुशील कुमार मोदी यह तो चुके हैं कि एनडीए के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे मगर उप मुख्यमंत्री कौन होगा यह पार्टी तय करेगी।
लेकिन भाजपा के विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं जल्द इस सारी अटकलें खारिज हो जाएंगी। मोदी फिर से उप मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व मोदी को बदलने के मूड में नहीं है। सुशील मोदी का धुआंधार चुनाव प्रचार और उम्मीदवारों की जीत से उनकी साख बढ़ी है। चुनाव के दौरान उनकी प्रखरता और संगठन क्षमता का बेहतर प्रदर्शन हुआ है ऐसा शीर्ष नेतृत्व की समझ है। भाजपा में बिरादरी के वोटों के लिए दिल्ली से कुछ नेताओं को लगाया था लेकिन उसका अपेक्षित परिणाम नहीं आया। कुल मिलाकर उप मुख्यमंत्री के लिए तमाम विरोध के बावजूद भी सुशील मोदी का कोई प्रभावी विकल्प पार्टी के पास नहीं है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More