पॉलिटिक्स

सुशील मोदी ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा पर्चा, नीतीश बोले ऐसा सौभाग्य बहुत कम को

पटना संवादाता। राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी ने एनडीए उम्मीदवार के रूप में आज पटना आयुक्त कार्यालय में पर्चा भरा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशील कुमार मोदी लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। अब राज्यसभा के सदस्य भी हो जाएंगे। चारों सदन का सदस्य होने का सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है। उन्होंने राज्य की लंबे समय तक सेवा की अब देश की सेवा करेंगे। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे तो चाहते थे कि बिहार में ही रहे। लेकिन पार्टी का अपना निर्णय होता है। उनकी पार्टी ने तय किया कि दिल्ली में ही काम करेंगे तो ठीक है।

वोटिंग की नौबत नहीं

सुशील कुमार मोदी के खिलाफ महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार उतारने की तैयारी थी मगर विपक्षी दल के नेता अपनी योजना में अभी तक कामयाब नहीं हो पाए। हालांकि अभी पर्चा दाखिल करने का समय 3 दिसंबर तक है लेकिन लगता नहीं है कि विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार मैदान में उतरेगा। महागठबंधन के नेताओं ने पहले लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की पत्नी और सांसद चिराग पासवान की मां रीना पासवान को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया लेकिन वे लोग नहीं हुए। इसके बाद श्याम रजक को उतारने की कोशिश की गई लेकिन अभी तक बात नहीं बन पाई है। ऐसे में बिना चुनाव के सुशील कुमार मोदी का राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। सुशील कुमार मोदी के पर्चा दाखिल करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, वीआईपी के नेता मुकेश साहनी समेत कई नेता मौजूद थे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago