
Bharat Varta Desk: भागलपुर और आसपास के इलाके बाढ़ के भयंकर चपेट में है। पानी घटने के बाद तबाही का मंजर दिखने लगा है। मगर सरकारी राहत कार्य नगण्य है। इसका जायजा लेने के लिए युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार ने सुल्तानगंज के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा किया। लल्लन इस विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की दुर्दशा देखने के बाद आंखों में आंसू निकल आए।
वे नाव से करीब 10 पंचायतों में गए। उनके साथ अंचलाधिकारी शंभू शरण राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मु भी थे। ललन कुमार ने बताया कि।बिहार सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को खाने के लिए सामूहिक किचन की व्यवस्था की गई थी,जो महज तीन से चार दिन चलने के बाद बंद कर दिया गया।वहीं बाढ़ पीड़ित तथा मवेशी खाने के लिए मोहताज हैं। ललन कुमार ने बताया कि लोगों की परेशानियों और इस संबंध में सरकार की नाकामी के बारे में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। वे जल्द ही सीएम को ज्ञापन भी सौंपेंगे। कांग्रेस नेता के साथ चंद्रहास चौपाल, डॉ राजीव कुमार ,मुकेश कुमार तांती मौजूद थे।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More