पॉलिटिक्स

सुल्तानगंज: अग्नि पीड़ित किसानों से मिले कांग्रेस नेता ललन कुमार

भागलपुर: कांग्रेस नेता और सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी ललन कुमार ने शाहकुंड प्रखंड के मानिकपुर और खैरा गांव का दौरा कर अग्नि पीड़ित किसानों से मिले एवं उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज विधानसभा के शाहकुंड प्रखंड के मानिकपुर और खैरा गांवों में दर्जनों बीघा गेहूं के खेतों में आग लगने से किसानों को बड़ी क्षति हुई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। खड़ी फसल को तबाह कर चुके इस अग्नि कांड ने किसानों की उम्मीदों पर जो पानी फेरा है, उससे मैं भलीभांति परिचित हूं तथा हर कदम पर किसान भाइयों के साथ खड़ा हूं।

ललन कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने तथा पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अन्य जरूरी राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य भी जारी है।

महागठबंधन दलों के नेताओं ने शाहकुंड प्रखंड के मानीकपुर एवं खैरा गांव के अग्नि पीड़ित किसानों से मुुलाकात कर धान की टाली में लगी आग पर दुख प्रकट कर कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के उदासीन रवैये के कारण पीड़ित किसानों का लाखों रुपये की धान का फसल जलकर राख हो गया और अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। शासन द्वारा शीघ्र मुआवजा नहीं मिलने पर किसान आगामी 23 जनवरी से आंदोलन करेंगे। मुलाकात करने वालों में राजद प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम, साधु यादव, कन्हैया प्रसाद, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव शम्मी कपूर, हिमांशु शेखर, प्रणव कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता शामिल थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

27 minutes ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

23 hours ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 day ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

3 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 days ago