
Bharat Varta desk
ट्रेनों में सुरक्षित यात्रा करने में कोई परेशानी हो तो तुरंत रेल पुलिस को जानकारी दें। यदि आप की सुनवाई नहीं होती है तो तुरंत रेल एसपी, जमालपुर को सूचित करें।
जमालपुर रेल पुलिस अधीक्षक रमन चौधरी ने रेल यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान के साथ हुई बैठक में अपनी प्राथमिकता स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि यात्रियों को ट्रेनों में पूरी सुरक्षा मिले, इस पर उनका सबसे अधिक जोर रहेगा। खासकर महिला और बच्चों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए रेल यात्री सॉन्ग और रेल पुलिस मिलकर जमालपुर- भागलपुर -झाझा और क्यूल रेलखंड में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। अवांछित तत्वों से निपटने के लिए रेल थाना को विशेष निर्देश दिया गया है। नशाखुरानी के खिलाफ जागरूकता अभियान को तेज किया गया है।
यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि झारखंड की सीमा पीरपैंती स्टेशन पर एक विशेष जागरूकता कैंप लगाया जाएगा जिसमें सुरक्षित यात्रा के संबंध में यात्रियों के साथ रेल पुलिस और यात्री संघ मंथन करेंगे। उन्होंने बताया कि रेल एसपी ने कहा है कि ट्रेनों में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो यात्री तत्काल रेल थाना या एस्कॉर्ट पार्टी को सूचित करें। यदि शिकायत दर्ज नहीं की जाती है तो तुरंत रेल एसपी को खबर करें। विष्णु खेतान ने बताया कि यात्रियों को लेकर रेल जी बहुत ही संवेदनशील है। श्री खेतान जमालपुर रेल एसपी के कार्यालय में आज उनसे मिले और कई सार्थक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि माईकिंग, पोस्टर- बैनर के जरिए सुरक्षित रेल जाता के संबंध में यात्रियों को जरूरी जानकारी दी जा रही है।
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More