
Oplus_131072
Bharat varta Desk
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों पर अपनी श्रेष्ठता साबित करने का प्रयास करते हैं। शीर्ष अदालत ने एक तरफ आईएएस अधिकारियों और दूसरी तरफ आईपीएस तथा आईएफएस अधिकारियों के बीच चल रहे संघर्ष पर नाराजगी जाहिर करते हुए यह टिप्पणी की।
जस्टिस बीआर गवई और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने वन संरक्षण कानून से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की है। जस्टिस गवई ने कहा कि 3 वर्षों तक सरकारी वकील रहने तथा 22 वर्षों तक एक न्यायाधीश के रूप में अपने अनुभव के आधार पर मैं आपको बता सकता हूं कि आईएएस अधिकारी आईपीएस औरआईएफएस अधिकारियों पर अपना वर्चस्व दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ आईएएस तथा दूसरी तरफ आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के बीच हमेशा टकराव होता है। जस्टिस गवई ने कहा कि आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों में हमेशा इस बात की खीझ बनी रहती है कि यद्यपि वे एक समान हैं, फिर भी आईएएस अधिकारी उनके साथ वरिष्ठों जैसा व्यवहार क्यों करना चाहिए।
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More
Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More