सुपौल संवाददाता
सुपौल जिले के RTI कार्यकर्ता एवं भ्रष्टाचार मुक्त कोसी जागरूकता अभियान के संयोजक अनिल कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया . उनकी गिरफ्तारी राज्य भर में चर्चा का विषय है . उन्हें फंसाया गया है . बताया जा रहा है कि एक प्रभावशाली मंत्री और जिले के प्रमुख अधिकारी उनसे नाराज चल रहे थे.
उनकी गिरफ्तारी एक महिला व्यवसाई द्वारा दर्ज कराए गए केस के आधार पर हुई है. महिला ने उनके खिलाफ रंगदारी और भयादोहन का केस दर्ज कराया था. अनिल कुमार सिंह ने वीरपुर में जल संसाधन विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से बनाए गए कौशिकी भवन में फर्नीचर एवं साजो-सामान की आपूर्ति में RTI के माध्यम से 7 करोड़ का घोटाला उजागर किया था. जेल जाने के पहले अनिल कुमार सिंह ने पत्रकारों से कहा कि एक मंत्री और अधिकारी के इशारे पर उन्हें फंसाया गया है. महिला कारोबारी का उन्होंने औजार के रूप में प्रयोग किया है.
अनिल पिछला विधानसभा चुनाव सुपौल विधानसभा क्षेत्र से बिजेंद्र प्रसाद यादव के खिलाफ लड़े थे. मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के बारे में उन्होंने चुनाव में जानकारियां छिपाने की शिकायत थी भारतीय चुनाव आयोग से की है.उन्होंने सुपौल के डीएम के खिलाफ भी आरटीआई के जरिए जानकारियां सरकार से मांगी थी.
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More
Bharat varta Desk झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 6 मई 2026 को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा… Read More
Bharat varta Desk सनातन और हिंदू धर्म के बारे में अमर्यादित बोल के कारण विवादों… Read More