पंचवटी के पौधों से ही बचेगा जीवन, राजमहल और उधवा में की गई पंचवटी की स्थापना….

गंगा समग्र और कौशल्या ज्योति ट्रस्ट का अभियान पंचवटी लगाओ, जीवन बचाओ


साहिबगंज संवादाता: गंगा समग्र व कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को राजमहल व उधवा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर पंचवटी के पौधे लगाए गए . राजमहल स्थित बीएलएनएल बोहरा महाविद्यालय में विधायक अनंत कुमार ओझा, गंगा समग्र के प्रांत संयोजक डॉक्टर देवव्रत, प्रांत सह संयोजक भूदेव कुमार, कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी, बीएलएनएल बोहरा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर हरी शंकर सिंह, अभाविप के पूर्व प्रांत प्रादेशिक विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख गौरव दुबे द्वारा संयुक्त रुप से पंचवटी के 5 पौधों का रोपण किया गया.

क्षेत्रीय विधायक अनंत ओझा ने पंचवटी वृक्ष की विशेषताओं का वर्णन करते हुए कहा कि इनका आध्यात्मिक महत्व है. भगवान रामचंद्र जी अपने वनवास काल के अधिकांश समय पंचवटी वृक्ष के समीप गुजारे थे. पंचवटी वृक्ष किस स्थान पर लगते हैं उस स्थान का जल व वातावरण सभी शुद्ध हो जाता है. वहां एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. हम सभी को अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य करना चाहिए. वहीं विधायक श्री ओझा ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए गंगा समग्र व कौशल्या ज्योति ट्रस्ट का आभार प्रकट किया.

वहीं गंगा समग्र के प्रांत संयोजक डॉ देवव्रत ने कहा कि गंगा समग्र द्वारा गोमुख से गंगासागर गंगा नदी का गंगासंरक्षण हेतु हरसंभव कार्य किया जा रहा है क्योंकि जल और वृक्ष रहेगा तभी सृष्टि का बच पाना संभव है. वही संघ के जिला संपर्क प्रमुख सह कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में जो प्रकृति व्यवहार कर रही है उसका कारण प्रकृति का दोहन होना है, इसलिए प्रकृति और मानव सृष्टि की रक्षा के लिए वृक्षारोपण जल संरक्षण अति आवश्यक है.

कौशल्या ज्योति की ओर से पंचवटी लगाओ जीवन बचाओ अभियान बिहार और झारखंड में चलाया जा रहा है. वही गंगा समग्र के प्रांत सहसंयोजक भूदेव कुमार ने कहा की एक मनुष्य को अपने जीवन में पौधे अवश्य लगाना चाहिए गंगा समग्र की ओर से जल, जंगल, जमीन के संरक्षण हेतु पूरे देश में अभियान चलाया जा रहा है है. परंतु जब तक आम जनमानस की भागीदारी नहीं होगी तब तक या उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा. मौके पर दीपक चंद्रवंशी, सूरज यादव, प्रो0 सुधांशु शेखर पाठक, मोहन राय ओमप्रकाश साहा सहित अन्य मौजूद थे.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 weeks ago