जेल से रिहा होने के बाद महबूबा मुफ्ती के बिगड़े बोल तिरंगे को लेकर दिया विवादास्पद बयान

NEWSNLIVE DESK: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने 23 अक्टूबर को हिरासत से मुक्त होने के बाद पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मुफ्ती ने आर्टिकल 370 के मुद्दे को लेकर केंद्र पर हमला बोला और कहा कि जिस संविधान में वो विश्वास रखती है, उसे ‘अपवित्र’ किया गया है. इसके अलावा महबूबा ने कहा कि वो भारत का झंडा तभी उठाएंगी, जब जम्मू-कश्मीर का झंडा उठाने दिया जाएगा.

महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि देश संविधान से चलेगा, न कि बीजेपी के मेनिफेस्टो से.

जम्मू कश्मीर के झंडे पर क्या बोलीं मुफ्ती

अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वो तिरंगा तभी उठाएंगी, जब ‘जम्मू-कश्मीर के झंडे’ को भी फहराने की इजाजत दी जाएगी.
मुफ्ती ने कहा, “मेरा झंडा ये है. जब ये वापस आएगा, तभी हम तिरंगा उठाएंगे. जब तक हमें अपना झंडा वापस नहीं मिलता, हम कोई और झंडा भी नहीं उठाएंगे. इस झंडे ने तिरंगे के साथ हमारे रिश्ते को जोड़ा था.”

महबूबा ने कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर का संविधान और झंडा वापस नहीं आता, तब तक वो किसी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगी.
पिछले साल अगस्त में आर्टिकल 370 हटने के बाद राज्य के सिविल सेक्रेटेरिएट पर तिरंगे के साथ लहराने वाले जम्मू-कश्मीर के झंडे को उतार दिया गया था. आर्टिकल 370 के तहत ही जम्मू-कश्मीर को अपना अलग झंडा रखने की इजाजत थी.

सिविल सेक्रेटेरिएट के अलावा सभी सरकार इमारतों से जम्मू-कश्मीर का झंडा उतारा गया था.

राज्य की संविधान सभा ने 7 जून 1952 को झंडा अपनाया था और इसमें तीन धारियां राज्य के तीन क्षेत्र जम्मू, कश्मीर और लद्दाख को दिखाती थीं.

चीन ने कब्जाई भारत की जमीन: मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि चीन भी आर्टिकल 370 की बात करता है और इसे विवादित कहता है. उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय नजर में ऐसे आया, जैसे पहले कभी नहीं आया था.”

वहीं, चीन के कथित तौर पर भारतीय जमीन पर कब्जा करने के मामले पर मुफ्ती ने कहा कि ये तथ्य है कि चीन ने हमारी 1000 स्क्वायर किमी की जमीन हड़प ली है और भारत ने किसी तरह 40 किमी वापस ली है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago