
Bharat varta desk: सीबीआइ की टीम ने मंगलवार ने बिहार के मोतिहारी जिले के कस्टम अधीक्षक दीपक कुमार चौधरी सहित दो कर्मियों को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआइ की टीम इन लोगों से पटना स्थित अपने कार्यालय में लाकर पूछताछ कर रही है। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि ढाका थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी रिंकू कुमार जायसवाल का ट्रक कस्टम अधीक्षक ने जब किया था। ट्रक पर लदे सामान का जीएसटी भी भुगतान कर दिया गया था। इसके बाद भी उक्त ट्रक को छोडने के लिए कस्टम अधीक्षक दीपक कुमार चौधरी, इंस्पेक्टर और कम्प्यूटर ऑपरेटर आनंद कुमार 90 हजार रिश्वत की मांग कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार कस्टम अधीक्षक का परिवार पटना में रहता है। सीबीआई की टीम ने उनके आवास पर भी छापेमारी की है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More