
रांची,भारत वार्ता संवाददाता: सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाले मामले में लालू प्रसाद सहित 112 अभियुक्तों की याचिका खारिज कर दी। बुधवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में सुनवाई हुई। सीबीआई के जवाब को देखते हुए अदालत ने लालू यादव सहित सभी की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में रोजाना सुनवाई होगी। 13 अगस्त से बहस शुरू होनी है।यह मामला डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है। लालू प्रसाद, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, डॉ. आरके राणा, पीएसी के तत्कालीन अध्यक्ष ध्रुव भगत समेत 112 लोग इसके आरोपी हैं। फिलहाल कोर्ट से जमानत मिलने के बाद लालू बाहर हैं। कोर्ट ने कहा कि जिनको कोर्ट में उपस्थित होकर पक्ष रखना है, वे कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऐसा कर सकते हैं। अदालत में बहस के दौरान अधिकतम 5 लोग रह सकते हैं।इस मामले में लालू सहित 112 लोगों की ओर से फिजिकल सुनवाई शुरू होने के बाद अदालत में पक्ष रखने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। सीबीआई के विशेष कोर्ट से खारिज होने के बाद लालू और दूसरे आरोपियों के पास हाई कोर्ट जाने का विकल्प खुला हुआ है।
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More
Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More
Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More