Categories: बड़ी खबर

सीबीआई कार्यालय पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की पत्थरबाजी, राज्यपाल बोले बंगाल की हालत चिंताजनक, सरकार और राज्यपाल में बढ़ा टकराव


कोलकाता भारत वार्ता संवाददाता
दो मंत्रियों समेत चार नेताओं की गिरफ्तारी से नाराज तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित सीबीआई के कार्यालय के बाहर भारी हंगामा किया और पत्थरबाजी उनके पहले खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गिरफ्तार मंत्रियों से मिलने सीबीआई कार्यालय पहुंच गई थी और उन्होंने सीबीआई के अफसरों पर भारी नाराजगी जाहिर की. उनके बाद बड़ी संख्या में तृणमूल के कार्यकर्ता सीबीआई कार्यालय के बाहर जमा हो गए और बवाल करना शुरू कर दिया.

ममता बनर्जी और राज्यपाल आमने-सामने
इस घटना से राज्यपाल जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल सरकार से काफी खफा है. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बंगाल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. जगदीप धनखड़ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बंगाल की स्थिति चिंताजनक है. ममता बनर्जी को संवैधानिक मानदंडों और कानून के शासन का पालन करवाना चाहिए. बंगाल पुलिस, कोलकाता पुलिस को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी कदम उठाने चाहिए. ये दुखद है- अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है..’

ममता राज्यपाल पर हमलावर
उधर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सीबीआई की कार्रवाई से काफी नाराज हैं. उन्होंने मंत्रियों पर केस चलाने के लिए राज्यपाल द्वारा मंजूरी दिए जाने की भी तीखी आलोचना की है. वे लगातार राज्यपाल के खिलाफ हमलावर रही हैं. हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों में राज्यपाल के दौरे का भी उन्होंने विरोध किया था.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago