पॉलिटिक्स

सीता सोरेन भाजपा में शामिल

bharat varta desk:

झारखंड मुक्ति मोर्चा को झटका देते हुए शिबू सोरेन की बड़ी बहू और स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन भाजपा में शामिल हो गई है. विधायक से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संजय मयूख ने सीता के भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया. झारखंड भाजपा के प्रभारी और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी और राष्ट्रीय महासचिव सचिव विनोद तावड़े ने उनका स्वागत करने हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.  सीता सोरेन ने कहा आज हम विशाल परिवार में शामिल हो रहे हैं. जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोच पूरे भारत और विश्व में देखने को मिल रहा है. देश में आए दिन विकास के कार्य हो रहे हैं. सभी मिलकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं. आज हर कोई इस परिवार में जुड़ रहा है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नीतीश कुमार ने एमएलसी से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया… Read More

4 hours ago

नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, अब नीतीश की बारी

Bharat varta Desk बिहार की सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आई है। भारतीय जनता… Read More

4 hours ago

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

23 hours ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

23 hours ago

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

2 days ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

5 days ago