NewsNLive Desk: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने सीतामढ़ी में आज चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए फडणवीस कहा कि बिहार में अगली सरकार भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगी। केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने बहुत काम किया है। बिहार ने काफी तरक्की की है। अगर लालू प्रसाद यादव के शासन से तुलना करें तो अंतर स्पष्ट नजर आता है। 15 सालों की लालू प्रसाद यादव जी की नेतृत्व में चलनेवाली राजद की सरकार में हमने अपहरण का उद्योग देखा, दुराचार, अत्याचार, भ्रष्टाचार देखा। इन 15 सालों में बिहार काफ़ी पीछे रह गया।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार में राजद का टिकट चाहिए तो उनके नेताओं के नाम आपकी प्रॉपर्टी लिखनी पड़ती है। अनशन पर कांग्रेस के कुछ लोग बैठे, वह कहते है कि कांग्रेस के नेताओं ने टिकट बेचे है। लेकिन एनडीए के गठबंधन में ना आपको प्रॉपर्टी लिखनी पड़ती है, ना टिकट बेचा जाता है। यहां कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाता है।
सभा को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी संबोधित किया।
Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More
Bharat varta Desk शराब घोटाला मामले में एसीबी ने अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग… Read More