पॉलिटिक्स

सीतामढ़ी जिले की चर्चित मुखिया रितु जायसवाल का जदयू से इस्तीफा

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। तारीखें नजदीक हैं तो प्रचार प्रसार और तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच सत्ताधारी पार्टी जदयू को सीतामढ़ी जिले में एक बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को जिले की चर्चित मुखिया व जदयू की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रितु जायसवाल ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रितु जायसवाल ने त्याग पत्र लिखकर कहा कि जदयू की एक नेत्री के रूप में मेरा सफ़र यहीं समाप्त होता है। उन्होंने पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की कमी को जिम्मेदार बताते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है।

आपको बता दूं कि 4 साल पहले एक आईएएस अधिकारी की पत्नी रितु जायसवाल दिल्ली से अपने गांव सीतामढ़ी जिला के सिंघवाहिनी पंचायत स्थित अपने गांव पहुंची थी, जहां उन्होंने गांव की बदहाल स्थिति को देखकर उसे बदलने का बीड़ा उठाया और पंचायत चुनाव लड़के जीत हासिल की और मुखिया के रूप में अपने सिंघवाहिनी पंचायत का काफी विकास किया है। रितु के पति अरुण कुमार आईएएस अधिकारी रहे हैं। उन्हें अपने क्षेत्र में विकास कार्यों व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है।
पिछले लोकसभा चुनाव में भी रितु जदयू से टिकट चाहती थीं। उन्हें टिकट तो नहीं मिला, लेकिन जदयू में शामिल होने का ऑफर मिला, तो वे शामिल हो गईं। वे सीतामढ़ी जिले के परिहार से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए लगातार क्षेत्र में घूम रही थीं। जदयू का टिकट न मिलने का संकेत मिलने पर ही सम्भवतः उन्होंने पार्टी का पद और सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया है। चर्चा है कि उन्हें राजद अपना उम्मीदवार बना सकता है। परिहार सीट पर अभी भाजपा का कब्जा है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

1 day ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

4 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

4 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

5 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

6 days ago