Categories: बड़ी खबर

सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ, कल्पना सोरेन को सीएम बनाने की अटकलें तेज

 Bharat varta desk:

जमीन घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मुख्यमंत्री आवास पहुंच गई. टीम सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में मुख्यमंत्री आवास पहुंची. सीएम से दूसरी बार पूछता शुरू हो गई है.

सीएम आवास पर विधायक भी मौजूद हैं. वहीं रांची में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. जगह-जगह फोर्स की तैनाती भी की गई है. ईडी के समन पर हेमंत सोरेन ने खुद ही ईडी के जवाब में आज दोपहर का समय दिया था. हाल ही में हेमंत सोरेन अचानक से गायब भी हो गए थे, जिसके बाद ईडी उनकी तलाश में जुट गई थी. हालांकि सोमवार की देर रात को हेमंत सोरेन फिर रांची पहुंच गए.

सीएम सोरेन मंगलवार को 40 घंटे बाद दिल्ली से अचानक रांची पहुंचे. सोरेन ने दिल्ली से रांची तक सड़क मार्ग के जरिए 1250 किमी से ज्यादा की यात्रा की. यहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर नेताओं और सहयोगी विधायकों से मुलाकात की. इस बैठक में सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी मौजूदगी रही. हालांकि, वे विधायक नहीं हैं. JMM का कहना है कि बैठक में आगे की रणनीतियों के बारे में चर्चा की गई है. बैठकों में विधायकों ने हेमंत सोरेन सरकार के प्रति एकजुटता जताई और बिना किसी नाम के समर्थन पत्र पर भी हस्ताक्षर किए. ऐसी अटकलें हैं कि हेमंत की गिरफ्तारी की स्थिति में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम की बागडोर सौंपी जाएगी. हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता और शिबू सोरेन के दोस्त मंत्री चंपई का नाम भी सीएम के लिए चल रहा है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago