सीएम हेमंत ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का अचानक किया औचक निरीक्षण

रांची संवाददाता: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रात फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सदर अस्पताल) का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सेंट्रल इमरजेंसी, केजुअल्टी वार्ड, ममता वाहन कॉल सेंटर, सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम और मातृत्व एवं नवजात शिशु विभाग के नार्थ वार्ड ब्लॉक, डॉक्टर्स रूम, नर्सेज रूम और स्टोर रूम आदि का जायजा लिया । मुख्यमंत्री अस्पताल प्रबंधन से कहा कि वे मरीजों के बेहतर इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें । मरीजों को सरकार द्वारा उपलब्ध सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए । अगर किसी तरह की शिकायत मिलती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यहां उपलब्ध सुविधाओं और जरूरतों की भी जानकारी ली।

डॉक्टर और उनके उनके रोस्टर ड्यूटी की पूरी जानकारी मांगी

मुख्यमंत्री ने अस्पताल के सुपरिटेंडेंट से यहां पदस्थापित सभी चिकित्सकों का नाम, उनकी विशेषज्ञता और रोस्टर ड्यूटी की पूरी जानकारी देने को कहा है ।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी चिकित्सक रोस्टर के हिसाब से अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करें । मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि ड्यूटी के दौरान गायब रहने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाएगी ।

मरीजों और उनके परिजनों से जाना स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल

मुख्यमंत्री ने अपने निरीक्षण के क्रम में मरीजों से मिले और उनसे उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली । मुख्यमंत्री मातृत्व एवं नवजात शिशु वार्ड जाकर नवजातों के स्वास्थ्य की जानकारी उनके परिजनों से ली । मुख्यमंत्री ने वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों एवं नर्सों को हिदायत दी कि वे नवजातों का इलाज के साथ-साथ पूरा ख्याल भी रखें ।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago