
रांची संवाददाता : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने देवघर के अंचल अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह को निलंबित करने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है ।राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अंचल अधिकारी के खिलाफ मिली शिकायतों को लेकर गठित आरोप पत्र और उनके द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण पर उपायुक्त के द्वारा दिए गए मंतव्य के आलोक में यह निर्णय लिया । उपायुक्त ने अपने मंतव्य में देवघर अंचल अधिकारी के स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं बताया था ।
क्या क्या है आरोप
●राजस्व कार्यों में अनियमितता बरतना
●देवघर अंचल में पिछले एक साल में किए गए राजस्व संबंधी कार्यों की जांच समिति को सहयोग नहीं करना
●बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनाधिकृत रूप से अपने कार्यालय एवं मुख्यालय से अनुपस्थित रहना
●अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतना
●उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश की अवहेलना, कर्तव्यहीनता और आम जनों के प्रति असंवेदनशीलता बरतना
●विधि व्यवस्था संधारण और आम जनों के कार्यों के निष्पादन में लापरवाही बरतना
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More