बड़ी खबर

सीएम हेमंत की पहल- मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा को मिला सम्मान

रांची संवाददाता : मुख्यमंत्री हेमन्त के आदेश के बाद मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक कर दिया गया। मुख्यमंत्री को उपायुक्त रांची ने जानकारी दी कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की प्रतिमा के रख रखाव का कार्य समुचित रूप से पूरा कर लिया गया है। साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों को यह निदेश दिया गया है कि आगे से किसी भी प्रकार की ऐसी शिकायत प्राप्त न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

यह मिली थी जानकारी और दिया सीएम ने निर्देश

मुख्यमंत्री से वीडियो साझा कर बताया गया कि रांची में लगी जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा बुरी तरह टूट चुकी है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रांची को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा को ठीक कराने का निदेश दिया था।

कल है जयपाल सिंह मुंडा की जयंती

कल मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती है। जयपाल सिंह मुंडा भारतीय हॉकी टीम का कप्तान रहते हुए भारत को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाया था। संविधान सभा के सदस्य रहे और झारखण्ड आंदोलन की नींव रखी। सरकार ने मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशिय छात्रवृत्ति योजना 2020 का शुभारंभ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया है, जिसके तहत प्रत्येक वर्ष 10 अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएं कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड जैसी प्रतिष्ठित विदेशी शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। योजना प्रतिभावान आदिवासी युवाओं को विदेशों में पढ़ने में मदद करेगी। मालूम हो कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा झारखण्ड के पहले आदिवासी थे, जिन्होंने विदेश में शिक्षा ग्रहण कर राज्य का मान बढ़ाया था।उनका चयन भारतीय सिविल सेवा (आईसीएस) में हो गया था।आईसीएस का उनका प्रशिक्षण प्रभावित हुआ। क्योंकि वे 1928 में एम्सटरडम में ओलंपिक हॉकी में पहला स्वर्णपदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान के रूप में नीदरलैंड चले गए थे। नीदरलैंड से
वापस लौटने पर उनसे आईसीएस का एक वर्ष का प्रशिक्षण पुनः पूरा करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

सीबीआई ने जेपीएससी के पांच अफसरों को छोड़ा था, स्पेशल जज ने जांच का दिया आदेश

Bharat varta Desk सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने जेपीएससी-2 के पांच… Read More

3 days ago

एनकाउंटर में मारा गया तीन राज्यों में वांटेड गैंगस्टर अमन साहू, पुलिस से हथियार छीनकर भाग रहा था

Bharat varta Desk झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस… Read More

3 days ago

बिहार में 108 एएसपी और डीएसपी समेत 2 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर… Read More

5 days ago

डॉ एसएन पाठक बोले- महिला अधिकारों की रक्षा सरकारों की सर्वोच्च प्राथमिकता हो

Bharat Varta Desk : राष्ट्रीय सगठन ने आज रांची में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। रांची… Read More

6 days ago

पटना नगर स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा जेडी विमेंस कॉलेज में महिला दिवस सह स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गंदगी के खिलाफ जारी है जंग, स्वच्छता के हैं चार रंग पटना, भारत वार्ता संवाददाता… Read More

6 days ago

एनटीपीसी के डीजीएम की गोली मारकर हत्या

Bharat varta Desk ह अपराधियों ने हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत फतह में एनटीपीसी के… Read More

6 days ago