
भोपाल, भारत वार्ता सवाददाता:
सीधी में दलित पर बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा पेशाब करने की घटना से बैकफुट पर आई पार्टी डैमेज कंट्रोल में लग गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित दशमत रावत को सीएम हाउस बुलाकर उसे सम्मान से कुर्सी पर बैठाकर उसके पैर पखारे। इसके बार तिलक किया और फिर शॉल उड़ाकर सम्मान किया। सीएम ने पीड़ित को नारियल और भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। सीएम ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि घटना से मेरा मन द्रवित है, मुख्यमंत्री ने घटना को लेकर पीड़ित से मांफी है। उन्होंने पुलिस से कहा कि आप मेरे दोस्त हैं। उन्होंने पीड़ित से उसके बच्चों और परिवार की जानकारी ली। बच्चे कहां पढ़ते हैं, सरकार की योजनाओं का लाभ उसे मिला है या नहीं, जैसे कई सवाल पूछे और योजनाओं का लाभ देने का निर्देश प्रशासन को दिया।
बता दें कि आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी युवक के देह पर पेशाब किए जाने का मामला पूरे देश में सुर्खियों में है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस की 5 सदस्य जांच टीम ने इस घटना का जायजा लेने के लिए आरोपी से मुलाकात भी की है।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More