पॉलिटिक्स

सीएम नीतीश बिहार में कराएंगे जातीय जनगणना, सर्वदलीय बैठक में लेंगे फैसला


पटना भारत वार्ता संवाददाता: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में जाति जनगणना कराएंगे ।‌ भले ही जनगणना कराने से केंद्र सरकार ने इंकार कर दिया हो मगर बिहार के मुख्यमंत्री ने इसकी लिए पूरा मन बना दिया है। आज पटना में जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह जातीय जनगणना कराएंगे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के बाद सर्वदलीय बैठक में इस पर फैसला लेंगे। जातीय जनगणना का स्वरूप क्या होगा यह सर्वदलीय बैठक में तय किया जाएगा।मुख्‍यमंत्री ने राज्‍य और हर समुदाय के विकास के लिए जातीय जनगणना को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में जनगणना कराई गई थी मगर उसमें कई त्रुटियां रह गई थीं।
अगर जाति के आधार पर जनगणना की गई होती तो बेहतर रिपोर्ट सामने आती। हमने पहले भी कहा था कि जाति में उप जाति होती है। लोग अक्‍सर उप जाति कहते हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर ढंग से प्रारूप तैयार किया जिससे किसी व्‍यक्ति की उप जाति से उसकी जाति का पता चल जाए। इसके लिए मेहनत करने की जरूरत है। एक एक बिंदु पर पूछना होगा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

6 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago