बड़ी खबर

सीएम नीतीश ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, हर हाल में स्थिति ठीक करने का निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Bharat varta desk: राज्य की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ महामंथन बैठक की। मुख्यमंत्री पटना में सभी आला अधिकारियों के साथ मौजूद थे जबकि सभी जिलों के डीएम- एसपी ऑनलाइन जुड़े थे। काननू-व्‍यवस्‍था की स्थिति की समीक्षा कर मुख्‍यमंत्री ने कई दिशा- निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर हाल में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक होनी चाहिए। बैठक में लंबित अपराध व मुकदमों की स्थिति की भी सीएम ने जानकारी दी। पहले दिए निर्देशों पर कितना अनुपालन हुआ उसके बारे में अधिकारियों से पूछा। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराबबंदी को लेकर अत्यंत सख्त होने के निर्देश दिए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago