
Bharat varta desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा आज पश्चिम चंपारण से शुरू हो गई है। इस क्रम में उन्होंने आज बगहा के दरुआबारी गांव में सरकारी विकास कार्यों का निरीक्षण किया
यहां पहले उन्होंने दलदलवा के ऐतिहासिक पोखर का जायजा लिया जिसका जीर्णोद्धार करके कायाकल्प किया गया है।
पोखर की सुंदरता देख सीएम ने प्रसन्नता जाहिर की। थारू जनजातीय टोला में समेकित थरुहट विकास अभिकरण योजना अंतर्गत निर्मित वर्कशेड निर्माण कार्य का शिलान्यास, सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत किट का वितरण, मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, नल-जल योजना का निरीक्षण किया। यहां से सीएम सड़क मार्ग से बगहा के पारसनगर पहुंचे और कटाव स्थल को देखा। बेतिया में मुख्यमंत्री सरकारी अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के पहले चरण में 16 दिनों में 18 जिलों की यात्रा करेंगे। 5 जनवरी से पश्चिमी चंपारण से शुरू यात्रा 29 जनवरी को लखीसराय में समाप्त होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी कामकाज का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी जिलों में वे विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे।
वहीं, इस बिहार यात्रा के दौरान शराबबंदी, बाल विवाह,दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों पर भी जागरूकता अभियान चलाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह 14वीं बिहार यात्रा है
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More