
Bharat Varta Desk: प्रवर्तन निदेशालय की टीम खनन घोटाले से जुड़े मामले में अब तक 24 आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरन 25वें आरोपी हैं जिन्हें 3 नवंबर को 11:30 बजे दिन में पूछताछ के लिए रांची के ईडी कार्यालय में बुलाया गया है। इसके साथ झारखंड की सियासत काफी गरमा गई है। आज शाम को महागठबंधन के विधायकों की मीटिंग बुलाई गई है। मुख्यमंत्री इस आपात बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ईडी के समन की कार्रवाई को गलत बताया है और कहा है कि क्या ईडी किसी मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय में बुला सकती है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के किसी बड़े नेता का अधिकारिक बयान अभी तक इस संबंध में नहीं आया है मगर अभी तक पार्टी के छोटे नेताओं ने जो कुछ कहा है उसके आधार पर यह माना जा रहा है कि शायद ही मुख्यमंत्री कल ईडी कार्यालय में उपस्थित होंगे। ज्यादा संभावना है कि वह समय मांग सकते हैं और ईडी के बुलावे को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं।
ईडी की जानकारी की मानें तो 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में जिस तरह से आइएएस पूजा सिंघल, सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, नेताओं का करीबी प्रेम प्रकाश और अन्य लोगों से पूछताछ और गिरफ्तारी हुई है, उसी तरह अब हेमंत सोरेन से भी गुरुवार को पूछताछ होगी। ईडी इस मामले में अबतक 24 आरोपितों से पूछताछ कर चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता पंकज मिश्रा के आवास पर छापेमारी की गई थी जिसमें मुख्यमंत्री का पासबुक और चेक बुक बरामद हुआ था। अभी बताया जा रहा है कि दो चेक बुक पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर भी थे। पंकज मिश्रा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी हैं। मिश्रा को 19 जुलाई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। खनन घोटाले के एक दूसरे किंगपिन प्रेम प्रकाश के आवास पर भी ईडी की छापेमारी में पुलिस के दो हथियार बरामद हुए थे जिनके बारे में जानकारी मिली कि दोनों पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री आवास पर पदस्थापित थे। खनन घोटाले में जेल में बंद आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को भी मुख्यमंत्री द्वारा संरक्षण देने की बात पुष्ट हुई है। अभी तक हुई तमाम छापेमारी और कार्रवाइयों में प्राप्त सबूतों के आधार पर ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तलब किया है।
Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More