बड़ी खबर

सिवान के DEO मिथिलेश कुमार के कई ठिकानों पर विजलेंस का छापा

Bharat Varta Desk : सीवान में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार के आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापा मारा है। पटना में मिथिलेश कुमार के बोरिंग स्थित आवास पर छापेमारी चल रही है। स्थानीय लोग और मीडिया को निगरानी विभाग के अधिकारियों ने इस कार्रवाई से दूर रखा है। आवास के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है। वही निगरानी विभाग के अधिकारी मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया है और घर के अंदर छापेमारी चल रही है। जानकारी के अनुसार मिथिलेश कुमार के कई जिलों स्थित ठिकानों पर एक साथ सुबह से ही विजलेंस की छापेमारी जारी है। चर्चाओं के अनुसार मिथिलेश कुमार को सत्ताधारी पार्टी के एक बड़े नेता का भतीजा कहा जाता है। वह अपने काका (चाचा) का धौंस देकर विभाग में मनमानी करते रहे हैं।
बता दें कि मिथिलेश कुमार पर औरंगाबाद जिले में शिक्षा विभाग के डीपीओ रहते भ्रष्टाचार करने और आया से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था। मिथिलेश कुमार ने भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले शिक्षकों को निलंबित व बर्खास्त भी करवा दिया था। लेकिन, विभागीय कानूनी लड़ाई के बाद शिक्षकों की सेवा में वापसी हो गई थी।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

11 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

11 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago