
भागलपुर संवाददाता
केंद्रीय रेशम बोर्ड भागलपुर की इकाई की ओर से ग्रामीण इलाकों के महिला बुनकरों को हाई क्वालिटी के रेशम तसर धागे तैयार करने की ट्रेनिंग दी जा रही है. इस क्रम में दरियापुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर 30 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया. 25 दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रेशम खादी उद्योग संघ दरियापुर के परिसर में किया गया था. कार्यक्रम के संबंध में और वैज्ञानिक सलाहकार एनएस गहलोत व अन्य विशेषज्ञों ने महिलाओं को धागे तैयार करने के आधुनिक व वैज्ञानिक तरीकों के बारे में बताया. इसके साथ महिलाओं को यह भी बताया गया कि वे अपना काम करते हुए कैसे स्वस्थ रह सकती हैं. स्वास्थ्य जागरूकता के संबंध में भी कई टिप्स दिए गए. रेशम खादी उद्योग संघ के संचालक वसीम अहमद मोती मियां ने बताया कि इस प्रशिक्षण से उत्तम क्वालिटी के तहसील के कपड़ों को तैयार करना संभव हो पाएगा.
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More