
Bharat Varta Desk: झारखंड में पिछले कई दिनों से चल रही सियासी खींचतान के बीच आज मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मंत्रियों की एक अहम बैठक बुलाई है जिस में शामिल होने के लिए कई मंत्री रायपुर से रांची के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। बैठक शाम 4:00 बजे से होने की बात कही जा रही है।
उधर रायपुर के एक रिसॉर्ट में झारखंड के सभी विधायक जमे हुए हैं। महागठबंधन दलों के करीब 32 विधायकों और प्रमुख नेताओं के वहां होने की बात कही जा रही है। उनमें कई मंत्री भी शामिल हैं।
इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक की के संबंध में फैसले का लोग इंतजार कर रहे हैं। राज्यपाल की अनुशंसा पर चुनाव आयोग को ऐलान करना है हेमंत की विधायिकी के मुद्दे पर। उनकी विधायक की रद्द होने की बात कही जा रही है। उधर महागठबंधन के नेता यह आरोप लगा रहे हैं कि राज्यपाल फैसला सुनाने में देरी कर रहे हैं ताकि भाजपा को महागठबंधन विधायकों को तोड़ने और हेमंत सरकार को गिराने का अवसर मिल सके।
Bharat varta Desk बिहार के जाने-माने सर्जन डॉक्टर मृत्युंजय कुमार को कोलकाता में सम्मानित किया… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में उड़ीसा… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज स्थित पैतृक गांव कोटवा में… Read More
पटना : अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक और तेज़ बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने… Read More
पटना : सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार द्वारा पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजपुरी… Read More
Bharat varta Desk भाजपा बिहार में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा और रणनीतिक बदलाव करते हुए… Read More