
रांची, भारत वार्ता संवाददाता : राकेश अस्थाना के बाद सुबोध जयसवाल दूसरे सीबीआई निदेशक हैं जिनका झारखंड कनेक्शन रहा है. कल सीबीआई निदेशक बनाए गए 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी सुबोध जयसवाल मूल रूप से झारखंड प्रदेश के सिंदरी के रहने वाले हैं जबकि रांची में इनका ससुराल रहा है. उनका
पिता रहे बड़े कारोबारी
इनके पिता शिव शंकर जायसवाल सिंदरी क्षेत्र के बड़े कारोबारी थे. रोहड़ाबाध में उनकी एक दुकान थी और एक बड़ा लॉज भी चलता था. लंबे समय तक वे सिंदरी रोटरी क्लब के अध्यक्ष भी रहे. सीबीआई निदेशक सुबोध जयसवाल की स्कूल शिक्षा धनबाद के डिगवाडीह डिनोबिली स्कूल में हुई थी. उनके एक भाई मनोज जायसवाल चेन्नई में प्रोफेसर हैं जबकि तीसरा भाई प्रिंस यूरोप में रहता है. इनकी शादी रांची के जाने-माने कारोबारी शिव प्रसाद साहू के परिवार में हुई है.
बता दें कि कल प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कमेटी ने महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी सुबोध जयसवाल को नए सीबीआई निदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी थी. सुबोध जयसवाल अभी सीआईएसएफ में डीजी के पद पर तैनात हैं. वह महाराष्ट्र के डीजीपी भी रह चुके हैं. यहां यह भी बता दें कि चर्चित सीबीआई निदेशक रह चुके राकेश अस्थाना भी झारखंड के रांची के रहने वाले हैं. उन्हें भी एक बार फिर से सीबीआई निदेशक बनाने की चर्चा थी. लेकिन अंतिम में खुफिया इंटेलिजेंस में माहिर तेेजतर्रार आईपीएस अधिकारी सुबोध जयसवाल ने बाजी मार ली. उनके सीबीआई निदेशक बनने से सिंदरी और आसपास के इलाकों में खुशी देखी जा रही है.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More