
भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क: देश में कोरोना आक्रमक हो गया है . इसकी आक्रामकता का अंदाजा इस तरह लगाया जा सकता है कि आज इसने इस साल के सभी रिकॉर्डों को तोड़ दिया है .गुरुवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 36 हजार नए केस सामने आए हैं, जो इस साल का एक दिन में दर्ज होने वाला सार्वाधिक आंकड़ा है. मौत का आंकड़ा भी डरावना है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 35871 नए केस दर्ज किए गए हैं, वहीं 172 लोगों की मौत हो गई है. पाले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित मरीजों से से दोगुनी होती थी . अब यह उल्टा हो गया है. बीते 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 17741 है जो संक्रमित होने वाले 36 हजार की तुलना में आधे से भी कम है. बिहार और झारखंड जैसे राज्य भी इससे अछूते नहीं है. ऐसे में मास्क लगाना,सोशल डिस्टेंस का पालन, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराना और वैक्सीन लेने में तत्परता बरतना ही इसे रोकने के उपाय हैं. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में इन बातों पर जोर दिया है.
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More