
लखीसराय ,भारत वार्ता संवाददाता : लखीसराय में अपराधियों ने बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है. मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के नंदपुर ढाला के समीप मुंगेर-सूर्यगढ़ा एनएच-80 किनारे उन्हें गोली मारी गई. अपराधियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब बैंककर्मी बैंक से अपने घर जा रहे थे. बैंककर्मी श्रृषिदेव कुमार लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में बैंक ऑफ इंडिया में काम करते थे. हर दिन की तरह बैंक की ड्यूटी पूरी कर वो अपने घर मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के ही भिड़हा गांव जा रहे थे, इसी दौरान नंदपुर ढाला के समीप अपराधियों इनकी गोली मारकर हत्त्या कर दी. बताया जा रहा है कि बैंककर्मी की दो शादियां हुई थी और पहली पत्नी से उनका विवाद चल रहा था.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More