बड़ी खबर

सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण अटल टनल राष्ट्र को समर्पित

यह टनल मनाली और लाहौल स्पीति घाटी को जोड़ता है

लेह की दूरी 46 किलोमीटर कम हुई

सेल ने की 9000 टन लोहे की सप्लाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में बनी दुनिया की सबसे बड़ी रोड टनल का उद्घाटन किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनी ‘अटल टनल’ में 15,000 टन स्‍टील का इस्‍तेमाल किया गया है. इसके निर्माण में इस्‍तेमाल हुई स्‍टील में 9,000 टन से ज्‍यादा की सप्‍लाई सरकारी कंपनी स्‍टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने की है. बता दें कि 9.02 किमी लंबी ये टनल 10040 फुट की ऊंचाई पर बनाई है. ये टनल मनाली से लाहौल स्‍पीति घाटी को जोड़ती है.
अटल टनल को बनाने में 3200 करोड़ रुपये की लागत आई है.
इस परियोजना को 6 साल में पूरा किया जाना था, लेकिन यह 10 साल में पूरी हो गई. अब लाहौल सर्दियों में बर्फबारी के बाद 6 महीने तक शेष भारत से कटा नहीं रहेगा. अब तक बर्फबारी होने के बाद लाहौल का बाकी दुनिया से संपर्क पूरी तरह कट जाता था. वहीं, लेह की दूरी भी करीब 46 किमी कम हो गई है. दूसरे शब्‍दों में कहें तो रोहतांग दर्रा से लेह पहुंचने में लगने वाले 5 से 6 घंटे के बजाय अब करीब डेढ़ घंटा ही लगेगा.
रणनीतिक नजरिये से काफी अहम है अटल टनल’
केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अटल टनल स्थानीय आम लोगों के साथ ही रणनीतिक नजरिये से भी काफी अहम है. निर्माण स्थल और मौसम की चुनौतियों को देखते हुए यह टनल देश के लिए बड़ी उपलब्धि है. सेल ने इस परियोजना के लिए भारी मात्रा में स्टील की आपूर्ति की है. सेल हमेशा से देश निर्माण की जरूरतों को पूरा करने में आगे रहा है और स्टील की हर जरूरत को पूरा किया है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

21 hours ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 day ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

3 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 days ago

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

5 days ago