
Bharat varta desk:
बिहार के रोहतास जिले में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है।
इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय हुआ जब हाईवे किनारे खड़े एक कंटेनर से स्कॉर्पियो जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि लोगों को स्कॉर्पियो से निकालने में कटर का सहारा लेना पड़ा। जानकारी के मुताबिक सभी लोग बोधगया से अपने घर लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में सवार लोग कैमूर के कुडारी गांव के बताए जा रहे हैं। हादसा रोहतास जिले के शिवसागर के समीप हुआ। जिस स्कॉर्पियो का हादसा हुआ है उसमें 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। जब तक ड्राइवर कुछ समझ पाता गाड़ी हाईवे किनारे कंटेनर में जा घुसी। मरने वालों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More