
Bharat Varta Desk: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने साइकिल गर्ल ज्योति कुमारी फोन पर बात की और उसे भरोसा दिया कि पढ़ाई का सारा खर्च कांग्रेस पार्टी उठाएगी. प्रियंका ने ज्योति के पिता मोहन पासवान के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने युवती से कहा कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखें. प्रियंका का फोन आने के पहले स्थानीय कांग्रेस नेता मशकूर अहमद उस्मानी ज्योति के गांव सिंहवाड़ा प्रखंड के सिरहुल्ली पहुंचे और उसको प्रियंका गांधी द्वारा हस्ताक्षरित शोक संवेदना पत्र प्रदान किया. यहां बता दें कि साइकिल गर्ल ज्योति वही लड़की है जिसने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान अपने बीमार पिता को साइकिल पर बिठाकर गुड़गांव से 1200 किमी चलाकर दरभंगा जिले के अपने गांव पहुंच गई थी. उसकी साहस और बहादुरी की गूंज विदेशों में भी सुनाई पड़ी थी.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More